Sunday, July 31, 2016

KHAJJIAR - भारत का मिनी स्विट्रजरलैंड खजियार



हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित खजियार को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। खजियार के अलावा, यहां के आस-पास का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है...हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बेहद खूबसूरत स्थल है खजियार। समुद्र तल से करीब २००० मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थल पश्चिम हिमाचल की धौलाधार पर्वत शृंखला के बीच में बसा है। खजियार का नाम यहां स्थित च्खजी नागज् के मंदिर के कारण पड़ा माना जाता है।


इस स्थल की भौगोलिक संरचना के कारण इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंडज् भी कहा जाता है। यहां एक ही स्थान पर झील, चरागाह और वन इन तीनों पारिस्थितिक तंत्र का होना एक दुर्लभ संयोग की तरह है, जो इसकी सुंदरता में और भी निखार लाता है। खजियार और इसके आस-पास अन्य कई सुंदर जगहें भी हैं, जिन्हें घूमे बगैर आपकी यात्रा अधूरी-सी मानी जाएगी। ...तो आइए चलते हैं इन सभी को बारी-बारी से निहारने।

खजियार झील


यह खजियार का मुख्य आकर्षण है। चारों ओर से घने देवदार के जंगल और हरे मैदान के बीचों-बीच स्थित इस

झील और झील के बीच में स्थित छोटेछोटे भूखंड इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

खाजीनाग मंदिर

१२वीं शताब्दी में बना खाजीनाग का मंदिर लोगों की धार्मिक आस्था और श्रृद्धा का प्रतीक है। नाग को समर्पित

इस मंदिर में नाग की मूर्तियों के अलावा, मंडप में पांडवों द्वारा कौरवों पर हुई जीत की छवियों को छत की लकड़ी पर देखा जा सकता है, जो इसकी ऐतिहासिकता को और समृद्ध करती है।

खजियार तक सड़क मार्ग होने के कारण आप किसी भी वाहन द्वारा यहां पहुंच सकते हैं। दिल्ली से खजियार की दूरी लगभग ५६५ किमी. और चंडीगढ़ से २१५ किमी. है। नजदीक का रेलवे स्टेशन पठानकोट (८० किमी.) और नजदीक के हवाई अड्डे पठानकोट (८० किमी.), गग्गल (१८० किमी.) और कांगड़ा हैं।

कब जाएं

अप्रैल से अक्टूबर खजियार घूमने का सही मौसम है। उसके बाद के महीनों में यहां बर्फबारी होने लगती है।


No comments:

Post a Comment

हमारे तीर्थ स्थान और मंदिर के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।