Tuesday, June 5, 2012

जगन्नाथ पुरी


भगवान जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा पर्व विश्‍वप्रसिद्ध हैं


विश्‍व के समस्त हिन्दुओं के बीच पुरी धार्मिक केन्द्र के रूप में चर्चित है। यह पवित्र और पूज्यनीय तीर्थस्थल भारत के पूर्वी तट पर स्थित है। पुरी को उड़ीसा राज्य के सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। यहां का भगवान जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा पर्व विश्‍वप्रसिद्ध हैं। द्वारका, बद्रीनाथ, रामेश्‍वर और जगन्नाथ भारत के पवित्र चार धाम हैं। इस कारण पुरी का लोकप्रियता और महत्व बहुत अधिक बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के तट पर दूर-दूर फैली सफेद रेत में सैलानी अठखेलियां करते हुए देखे जा सकते हैं। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त के नजार बड़े मनमोहक होते हैं। प्राचीन काल में पुरी कलिंग साम्राज्य का हिस्सा था, जिसे सम्राट अशोक ने जीत लिया था। उसके बाद अनेक शासकों के हाथ से होता हुआ पुरी 1803 में अंग्रेजों के अधीन हो गया।



क्या देखें                                                                                
जगन्नाथ मंदिर- भारत के चार धामों में शामिल यह मंदिर देश के सर्वाधिक पवित्र तीर्थस्थलों में एक है। 12वीं शताब्दी में चोडागंगा ने अपनी राजधानी परिवर्तन के उपलक्ष्य में इसे बनवाया था। जगन्नाथ मंदिर की ऊंचाई 65 मीटर है और इसे भारत के सबसे ऊंचे मंदिरों में एक माना जाता है। इसे कलिंग वास्तु शैली में बनाया गया है। मंदिर चारों तरफ से 20 फीट ऊंची दीवार से घिरा है। जिनके आसपास बहुत से छोटे मंदिर बने हुए हैं। इस मंदिर की एक खासियत यह है कि इसमें जाति के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता।

File:Lord Jagannath Statue.jpg

गुंडिचा घर- गुंडिचा घर या गुंडिचा मंदिर पुरी का लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। यह मंदिर भगवान की चाची गुंडिचा का घर माना जाता है। मान्यता है कि रथयात्रा के दौरान भगवान यहां 9 दिन तक ठहरते हैं। जगन्नाथ मंदिर से आने वाली रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बालभद्र और सुभद्रा गुंडिचा मंदिर आते है, जहां उनकी चाची पादोपीठा खिलाकर उनका स्वागत करती हैं। 
पुरी बीच- बंगाल की खाड़ी के किनारे दूर-दूर तक फैला यह बीच सैलानियों को खूब लुभाता है। इस बीच में मिठाईयों और नाश्ते की अनेक दुकानें देखी जा सकती हैं। चाय या कॉफी की चुस्कियां लेते हुए सैलानियों को यहां टहलना बहुत भाता है। बीच में टहलते वक्त जब समुद्र का जल पैरों को धोता है तो एक अलग ही आनंद की अनुभूति होती है। सूर्यास्त के नजारे यहां से बेहद आकर्षक प्रतीत होते हैं।
File:Puri 2005.jpg
बालकृष्ण मंदिर- पुरी के अनेक दर्शनीय स्थलों के समान इन्द्रद्युमना कुंड भी अपने धार्मिक महत्व के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसी कुंड में बालकृष्ण मंदिर है। इस मंदिर के निकट उड़ीसा के राजा इन्द्रद्युमना को समर्पित एक लघु मंदिर भी देखा जा सकता है। पुरी का यह पवित्र कुंड गुंडिचा घर के पश्चिम में है।
अथरनाला ब्रिज- मांडुपुर नदी पर बने इस पुल का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। नगर के प्रवेश द्वार पर स्थित यह ब्रिज 85 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा है। मंदिर को मध्यकाल की निर्माण कला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है।
कोणार्क- पुरी से 35 किमी. दूर स्थित कोणार्क ब्लैक पेगोडा के नाम से मशहूर सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। कोणार्क की रेतीली भूमि पर स्थित यह मंदिर पुरातत्व और ऐतिहासिक दृष्टि से बड़ा महत्वपूर्ण है। मंदिर के अलावा यहां के कोणार्क बीच को पूर्वी तट के सबसे रोमांटिक बीचों में शुमार किया जाता है।
चिल्का झील- 1100 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैली एशिया की इस सबसे बड़ी झील को हनीमूनर्स पैराडाइज कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों को आगमन होता है। यह झील बाहरी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों के बीच भी काफी प्रसिद्ध है। झील में अनेक छोटे-छोटे द्वीप है, जो बेहद खूबसूरत प्रतीत होते हैं। 
कैसे जाएं
वायु मार्ग- भुवनेश्वर में स्थित एयरपोर्ट यहां का सबसे करीबी एयरपोर्ट जो 62 किमी. की दूरी पर है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चैन्नई, हैदराबाद आदि शहरों से यहां के लिए नियमित फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।

रेल मार्ग- पुरी सीधे तौर पर कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद विशाखापट्टनम, विजयवाडा, तिरूपति आदि शहरों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है। इन शहरों से चलने वाली नियमित ट्रेनें पुरी को देश के बहुत से हिस्सों से जोड़ती हैं।
सड़क मार्ग- पुरी उड़ीसा के सभी प्रमुख शहरों और पड़ोसी राज्यों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा है। राज्य परिवहन निगम की बसें पुरी के लिए नियमित चलती रहती हैं।
कब जाएं- अक्टूबर से मार्च। रथयात्रा देखने के लिए जून और जुलाई का समय।
कहां ठहरें 
हंस कोको पाल्म्स
लोकेशन- स्वर्गद्वार, पुरी
दूरभाष- 06752 - 230951 / 52, 230038
फैक्स- 06752 - 230165
कमरों की संख्या- 37
सुविधाएं- रेस्टोरेंट, बार, स्वीमिंग पूल, ट्रैवल सर्विस, इलेक्ट्रोनिक सेफ, लॉन्ड्री, डॉक्टर ऑन कॉल, बिजनेस सेंटर, मुद्रा विनिमय, क्रेडिट कार्ड स्वीकार्य आदि।

होटल आर्य पैलेस
लोकेशन- चर्कतीर्थ रोड, पुरी
दूरभाष- 06752 - 232688, 232689
फैक्स- 033 - 22823255
कमरों की संख्या- 37
सुविधाएं- रेस्टोरेंट, रूम सर्विस, गर्म-ठंडा पानी, कलर टीवी, कार पार्किंग, टेलिफोन, ट्रैवल डेस्क, डॉक्टर ऑन कॉल, जनरेटर, मंदिर दर्शन आदि। 

होटल होलीडे रिजोर्ट
लोकेशन- चक्रतीर्थ रोड, पुरी
दूरभाष- 06752 - 222440, 224370 - 71
फैक्स- 06752 - 223968
वेबसाइटwww.holidayresortpuri.com
कमरों की संख्या- 90
सुविधाएं- रेस्टोरेंट, कलर टीवी, टेलिफोन, गर्म पानी, डॉक्टर ऑन कॉल, लॉन्ड्री, सेफ डिपोजिट, ट्रैवल डेस्क, स्वीमिंग पूल, जिम, जकूजी, आयुर्वेदिक मसाज पार्लर क्रेडिट कार्ड स्वीकार्य आदि।

होटल सोनाली
लोकेशन- स्वर्गद्वार, पुरी
दूरभाष- 06752 - 223545, 223295,
फैक्स- 06752 - 222877
वेबसाइटwww.hotelsonali.com
कमरों की संख्या- 54
सुविधाएं- रेस्टोरेंट, गर्म-ठंडा पानी, टेलिफोन, कलर टीवी, लिफ्ट, डॉक्टर ऑन कॉल, मैरिज मंडप आदि।


साभार : यात्रा सलाह, विकिपीडिया, भागीरथ.

No comments:

Post a Comment

हमारे तीर्थ स्थान और मंदिर के पाठक और टिप्पणीकार के रुप में आपका स्वागत है! आपके सुझावों से हमें प्रोत्साहन मिलता है कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का प्रयॊग न करें।