Wednesday, December 19, 2012

श्री गीता जी की जन्मस्थली ज्योतिसर





कुरुक्षेत्र की रणभूमि में जहां पर गोविंद ने अपने मोहग्रस्त सखा पार्थ (अर्जुन) को गीता ज्ञान प्रदान करके अपने विराट रूप के दर्शन करवाए वह स्थान आज भी ज्योतिसर के नाम से जाना जाता है। ज्योतिसर अर्थात् प्रकाश का सरोवर। वह ज्ञान रूपी प्रकाश जो श्री गीता जी के माध्यम से मनुष्य सभ्यता को प्राप्त हुआ। हरियाण प्रदेश के कुरुक्षेत्र नगर से लगभग आठ कि.मी. की दूरी पर पेहवा मार्ग पर विराजमान यह तीर्थ भारत के प्रमुख तीर्थों में सम्मिलित है। शांत व सुरम्य वातावरण से परिपूर्ण इस तीर्थ की परिधि में प्रवेश करते ही अद्भुत मानसिक शांति का अनुभव होता है। उस पवित्र अक्षय वट के दर्शनों से, जिसके नीचे प्रभु ने अर्जुन को कर्म का पाठ पढ़ाया था, ऐसा प्रतीत होता है जैसे हम उन्हीं क्षणों के साक्षी बन गए हों। मूलत: यह स्थान सरस्वती नदी के तट पर स्थित है जो अब यहां लुप्त अवस्था में बहती है। तीर्थ में एक प्राचीन सरोवर के तट पर ही वह स्थान है जहां अक्षय वट के नीचे भगवान ने अर्जुन को गीता जी का ज्ञान प्रदान किया था। यहां के वातावरण में प्रवेश करते ही आध्यात्मिक तरंगें हर जन को पवित्रता के पाश में जैसे बांध लेती हैं। ऐसा आभास होता है कि जैसे आज भी श्री गीता जी का संदेश यहां के वायुमंडल से प्रस्फुटित हो रहा हो। अपने उद्भव के समय से ही यह स्थान भारत वर्ष में पैदा हुए विभिन्न महान संतों , ज्ञानियों व तपस्वियों के आकर्षण का केन्द्र रहा है। अपनी आध्यात्मिक पिपासा को शांत करने के लिए वे विभिन्न कालों में यहां पधारते रहे हैं। आदि शंकराचार्य का भी गीता जी के मनन व चिंतन के लिए यहां आगमन हुआ था। पूर्व में कई शासकों ने यहां श्रद्धापूर्वक निर्माण कार्य करवाए परन्तु विदेशी आक्रमणकारियों की संकुचित सोच के चलते कुछ भी शेष न रहा। वर्तमान में मंदिर प्रांगण में एक शिव मंदिर के अवशेष विद्यमान हैं जिसके संदर्भ में कहा जाता है कि कश्मीर के राजा ने इसका निर्माण करवाया। कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य के प्रयासों से वर्ष 1967 में अक्षय वृक्ष के निकट एक सुंदर कृष्ण-अर्जुन रथ का निर्माण किया गया तथा साथ ही शंकराचार्य मंदिर का भी निर्माण हुआ। 

आज मंदिर परिसर में कई छोटे-छोटे मंदिर स्थापित हैं जहां विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त महाभारत के विभिन्न पात्रों को लेकर बनाई गई झांकियां भी दर्शनीय हैं। इस तीर्थ की व्यवस्था कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के हाथों में है जिसने इस तीर्थ के समुचित विकास के लिए पिछले कुछ वर्षों में सराहनीय कार्य किया है। सरोवर को पक्का करवाने के साथ-साथ सुंदर मुख्य द्वार व हरियाली युक्त बगीचों का निर्माण हुआ है। ऐसी व्यवस्था की गई है कि सरोवर को मुख्य बड़ी नहर से ताजा पानी प्राप्त होता रहे। पूरे प्रांगण में संगमरमर तथा अन्य पत्थर लगाकर सफाई व सौंदर्य का उचित प्रबन्ध किया गया है। अक्षय वट के चारों ओर सुंदर चबूतरे का निर्माण करके तीर्थ की गरिमा बनाई रखी गई है। कई अन्य प्राचीन वृक्षों का भी संरक्षण किया गया है। संध्या के समय ध्वनि व प्रकाश कार्यक्रम के माध्यम से गीता उपदेश व महाभारत के प्रसंगों को पूरे प्रांगण में जीवंत किया जाता है। एक घंटे के इस कार्यक्रम का आयोजन रोज होता है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। प्रत्येक वर्ष शीत ऋतु के समय मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी अर्थात् श्री गीता जयन्ती के दिन कुरुक्षेत्र उत्सव का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव लगभग एक सप्ताह तक चलता है, जिसमें देश के विख्यात कलाकार अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। लगभग प्रत्येक प्रदेश के हस्तशिल्पी अपनी-अपनी कृतियों की बिक्री के लिए कुरुक्षेत्र में जुटते हैं। राज्य सरकार ने इस मेले को राज्यस्तरीय दर्जा दे रखा है। कुल मिला कर श्री गीता जी के जन्मोत्सव को यहां धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे भी वर्तमान समय में गीता जी की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। भौतिक भोग विलास व लोभ की पराकाष्ठा ने हमें आसुरी वृत्तियों से ओतप्रोत कर दिया है। हमारी हर प्रकार से आध्यात्मिक अवनति होती जा रही है। मनुष्य ने स्वयं ही अपने महाविनाश के बीज बो दिये हैं। इस सबके बीच श्री गीता जी ही हमें सही राह दिखा सकती हैं।

साभार : अभिनव, पांचजन्य


Tuesday, December 11, 2012

सती माता के इक्यावन शक्तिपीठ-SHAKTI PEETH


पुराणों के अनुसार सती के शव के विभिन्न अंगों से बावन शक्तिपीठो का निर्माण हुआ था। इसके पीछे यह अंतर्पंथा है कि दक्ष प्रजापति ने कनखल (हरिद्वार) में 'बृहस्पति सर्व' नामक यज्ञ रचाया। उस यज्ञ में ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र और अन्य देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया, लेकिन जान-बूझकर अपने जमाता भगवान शंकर को नहीं बुलाया। शंकरजी की पत्नी और दक्ष की पुत्री सती पिता द्वारा न बुलाए जाने पर और शंकरजी के रोकने पर भी यज्ञ में भाग लेने गईं। यज्ञ-स्थल पर सती ने अपने पिता दक्ष से शंकर जी को आमंत्रित न करने का कारण पूछा और पिता से उग्र विरोध प्रकट किया। इस पर दक्ष प्रजापति ने भगवान शंकर को अपशब्द कहे। इस अपमान से पीड़ित हुई सती ने यज्ञ-अग्नि कुंड में कूदकर अपनी प्राणाहुति दे दी। भगवान शंकर को जब इस दुर्घटना का पता चला तो क्रोध से उनका तीसरा नेत्र खुल गया। भगवान शंकर के आदेश पर उनके गणों के उग्र कोप से भयभीत सारे देवता और ऋषिगण यज्ञस्थल से भाग गये। भगवान शंकर ने यज्ञकुंड से सती के पार्थिव शरीर को निकाल कंधे पर उठा लिया और दुःखी हुए इधर-उधर घूमने लगे। तदनंतर जहाँ सती के शव के विभिन्न अंग और आभूषण गिरे, वहाँ बावन शक्तिपीठो का निर्माण हुआ। अगले जन्म में सती ने हिमवान राजा के घर पार्वती के रूप में जन्म लिए घोर तपस्या कर शिवजी को पुन: पति रूप में प्राप्त किया।


शक्तिपीठों की संख्या इक्यावन कही गई है। ये भारतीय उपमहाद्वीप में विस्तृत हैं। यहां पूरी शक्तिपीठों की सूची दी गई है।

1. "शक्ति" अर्थात देवी दुर्गा, जिन्हें दाक्षायनी या पार्वती रूप में भी पूजा जाता है।

2. "भैरव" अर्थात शिव के अवतार, जो देवी के स्वांगी हैं।

3. "अंग या आभूषण" अर्थात, सती के शरीर का कोई अंग या आभूषण, जो श्री विष्णु द्वारा सुदर्शन चक्र से काटे जाने पर पृथ्वी के विभिन्न स्थानों पर गिरा, आज वह स्थान पूज्य है, और शक्तिपीठ कहलाता है।

क्रम सं० स्थान अंग या आभूषण शक्ति भैरव

1 हिंगुल या हिंगलाज, कराची, पाकिस्तान से लगभग 125 कि.मी. उत्तर-पूर्व में ब्रह्मरंध्र (सिर का ऊपरी भाग) कोट्टरी भीमलोचन

2 शर्कररे, कराची पाकिस्तान के सुक्कर स्टेशन के निकट, इसके अलावा नैनादेवी मंदिर, बिलासपुर, हि.प्र. भी बताया जाता है।

आँख महिष मर्दिनी क्रोधीश

3 सुगंध, बांग्लादेश में शिकारपुर, बरिसल से 20 कि.मी. दूर सोंध नदी तीरे नासिका सुनंदा त्रयंबक

4 अमरनाथ, पहलगाँव, काश्मीर

गला महामाया त्रिसंध्येश्वर


5 ज्वाला जी, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

जीभ सिधिदा (अंबिका) उन्मत्त भैरव

6 जालंधर, पंजाब में छावनी स्टेशन निकट देवी तलाब

बांया वक्ष त्रिपुरमालिनी भीषण

7 बैद्यनाथधाम, देवघर, झारखंड

हृदय जय दुर्गा बैद्यनाथ

8 गुजयेश्वरी मंदिर, नेपाल, निकट पशुपतिनाथ मंदिर

दोनों घुटने महाशिरा कपाली

9 मानस, कैलाश पर्वत, मानसरोवर, तिब्ब्त के निकट एक पाषाण शिला 

दायां हाथ दाक्षायनी अमर

10 बिराज, उत्कल, उड़ीसा

नाभि विमला जगन्नाथ

11 गंडकी नदी के तट पर, पोखरा, नेपाल में मुक्तिनाथ मंदिर

मस्तक गंडकी चंडी चक्रपाणि

12 बाहुल, अजेय नदी तट, केतुग्राम, कटुआ, वर्धमान जिला, पश्चिम बंगाल से 8 कि.मी.

बायां हाथ देवी बाहुला भीरुक

13 उज्जनि, गुस्कुर स्टेशन से वर्धमान जिला, पश्चिम बंगाल 16 कि.मी. 

दायीं कलाई मंगल चंद्रिका कपिलांबर

14 माताबाढ़ी पर्वत शिखर, निकट राधाकिशोरपुर गाँव, उदरपुर, त्रिपुरा

दायां पैर त्रिपुर सुंदरी त्रिपुरेश

15 छत्राल, चंद्रनाथ पर्वत शिखर, निकट सीताकुण्ड स्टेशन, चिट्टागौंग जिला, बांग्लादेश

दांयी भुजा भवानी चंद्रशेखर

16 त्रिस्रोत, सालबाढ़ी गाँव, बोडा मंडल, जलपाइगुड़ी जिला, पश्चिम बंगाल

बायां पैर भ्रामरी अंबर

17 कामगिरि, कामाख्या, नीलांचल पर्वत, गुवाहाटी, असम

योनि कामाख्या उमानंद

18 जुगाड़्या, खीरग्राम, वर्धमान जिला, पश्चिम बंगाल

दायें पैर का बड़ा अंगूठा जुगाड्या क्षीर खंडक

19 कालीपीठ, कालीघाट, कोलकाता

दायें पैर का अंगूठा कालिका नकुलीश

20 प्रयाग, संगम, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

हाथ की अंगुली ललिता भव

21 जयंती, कालाजोर भोरभोग गांव, खासी पर्वत, जयंतिया परगना, सिल्हैट जिला, बांग्लादेश

बायीं जंघा जयंती क्रमादीश्वर

22 किरीट, किरीटकोण ग्राम, लालबाग कोर्ट रोड स्टेशन, मुर्शीदाबाद जिला, पश्चिम बंगाल से 3 कि.मी. दूर

मुकुट विमला सांवर्त

23 मणिकर्णिका घाट, काशी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

मणिकर्णिका विशालाक्षी एवं मणिकर्णी काल भैरव

24 कन्याश्रम, भद्रकाली मंदिर, कुमारी मंदिर, तमिल नाडुपीठ श्रवणी निमिष

25 कुरुक्षेत्र, हरियाणाएड़ी सावित्री स्थनु

26 मणिबंध, गायत्री पर्वत, निकट पुष्कर, अजमेर, राजस्थान

दो पहुंचियां गायत्री सर्वानंद

27 श्री शैल, जैनपुर गाँव, 3 कि.मी. उत्तर-पूर्व सिल्हैट टाउन, बांग्लादेश

गला महालक्ष्मी शंभरानंद

28 कांची, कोपई नदी तट पर, 4 कि.मी. उत्तर-पूर्व बोलापुर स्टेशन, बीरभुम जिला, पश्चिम बंगाल 

अस्थि देवगर्भ रुरु

29 कमलाधव, शोन नदी तट पर एक गुफा में, अमरकंटक, मध्य प्रदेश

बायां नितंब काली असितांग

30 शोन्देश, अमरकंटक, नर्मदा के उद्गम पर, मध्य प्रदेश 

दायां नितंब नर्मदा भद्रसेन

31 रामगिरि, चित्रकूट, झांसी-माणिकपुर रेलवे लाइन पर, उत्तर प्रदेश

दायां वक्ष शिवानी चंदा

32 वृंदावन, भूतेश्वर महादेव मंदिर, निकट मथुरा, उत्तर प्रदेश

केश गुच्छ/ चूड़ामणि उमा भूतेश

33 शुचि, शुचितीर्थम शिव मंदिर, 11 कि.मी. कन्याकुमारी-तिरुवनंतपुरम मार्ग, तमिल नाडु 

ऊपरी दाड़ नारायणी संहार

34 पंचसागर, अज्ञात निचला दाड़ वाराही महारुद्र

35 करतोयतत, भवानीपुर गांव, 28 कि.मी. शेरपुर से, बागुरा स्टेशन, बांग्लादेश

बायां पायल अर्पण वामन

36 श्री पर्वत, लद्दाख, कश्मीर, अन्य मान्यता: श्रीशैलम, कुर्नूल जिला आंध्र प्रदेश

दायां पायल श्री सुंदरी सुंदरानंद

37 विभाष, तामलुक, पूर्व मेदिनीपुर जिला, पश्चिम बंगाल

बायीं एड़ी कपालिनी (भीमरूप) शर्वानंद

38 प्रभास, 4 कि.मी. वेरावल स्टेशन, निकट सोमनाथ मंदिर, जूनागढ़ जिला, गुजरात

आमाशय चंद्रभागा वक्रतुंड

39 भैरवपर्वत, भैरव पर्वत, क्षिप्रा नदी तट, उज्जयिनी, मध्य प्रदेश

ऊपरी ओष्ठ अवंति लंबकर्ण

40 जनस्थान, गोदावरी नदी घाटी, नासिक, महाराष्ट्र

ठोड़ी भ्रामरी विकृताक्ष

41 सर्वशैल/गोदावरीतीर, कोटिलिंगेश्वर मंदिर, गोदावरी नदी तीरे, राजमहेंद्री, आंध्र प्रदेश 

गाल राकिनी/ विश्वेश्वरी वत्सनाभ/ दंडपाणि

42 बिरात, निकट भरतपुर, राजस्थान बायें पैर की अंगुली अंबिका अमृतेश्वर

43 रत्नावली, रत्नाकर नदी तीरे, खानाकुल-कृष्णानगर, हुगली जिला पश्चिम बंगाल 

दायां स्कंध कुमारी शिवा

44 मिथिला, जनकपुर रेलवे स्टेशन के निकट, भारत-नेपाल सीमा पर

बायां स्कंध उमा महोदर

45 नलहाटी, नलहाटि स्टेशन के निकट, बीरभूम जिला, पश्चिम बंगाल

पैर की हड्डी कलिका देवी योगेश

46 कर्नाट, अज्ञात दोनों कान जयदुर्गा अभिरु

47 वक्रेश्वर, पापहर नदी तीरे, 7 कि.मी. दुबराजपुर स्टेशन, बीरभूम जिला, पश्चिम बंगाल 

भ्रूमध्य महिषमर्दिनी वक्रनाथ

48 यशोर, ईश्वरीपुर, खुलना जिला, बांग्लादेश

हाथ एवं पैर यशोरेश्वरी चंदा 49 अट्टहास, 2 कि.मी. लाभपुर स्टेशन, बीरभूम जिला, पश्चिम बंगाल 

ओष्ठ फुल्लरा विश्वेश

50 नंदीपुर, चारदीवारी में बरगद वृक्ष, सैंथिया रेलवे स्टेशन, बीरभूम जिला, पश्चिम बंगाल 

गले का हार नंदिनी नंदिकेश्वर

51 लंका, स्थान अज्ञात, (एक मतानुसार, मंदिर ट्रिंकोमाली में है, पर पुर्तगली बमबारी में ध्वस्त हो चुका है। एक स्तंभ शेष है। यह प्रसिद्ध त्रिकोणेश्वर मंदिर के निकट है) 

पायल इंद्रक्षी राक्षसेश्वर

कुछ और शक्ति पीठ मंदिर कहे जाते हैं:-

• विंध्यवासिनी मंदिर, मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश
• महामाया मंदिर, अंबिकापुर, अंबिकापुर, छत्तीसगढ़
• योगमाया मंदिर, दिल्ली, महरौली, दिल्ली

साभार : सनातन सेना, फेस बुक 

Monday, October 15, 2012

माँ शाकुम्भरी देवी शक्तिपीठ श्रद्धा का धाम-MAA SHAKUMBHRI DEVI




माता शाकुम्भरी देवी शक्तिपीठ में भक्तों की गहरी आस्था है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में माता का सुंदर स्थान विराजमान है। सहारनपुर नगर से 25कि.मी तथा हरियाणा प्रांत के यमुनानगर से लगभग 50 कि.मी. दूर यह पावन धाम स्थापित है। शिवालिक पहाड़ियों के मध्य से बहती बरसाती नदी के बीच में मंदिर रूप में माता का दरबार सजा हुआ है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता उनकी हर प्रकार से रक्षा करती हैं तथा उनकी झोली सुख-संपत्ति से भर देती हैं। मंदिर के गर्भ गृह में मुख्य प्रतिमा माता शाकुम्भरी देवी की है। माता की दाईं तरफ माता भीमा देवी व भ्रामरी देवी और बाईं तरफ मां शताक्षी देवी विराजमान हैं।  

माता शाकुम्भरी अपने भक्तों द्वारा याद करने पर अवश्य आती हैं। इस संबध में एक प्राचीन कथा का उल्लेख आता है। एक समय में दुर्गम नाम का एक असुर था। उसने घोर तप द्वारा ब्रह्मदेव को प्रसन्न करके देवताओं पर विजय पाने का वरदान प्राप्त कर लिया। वर पाते ही उसने मनुष्यों पर अत्याचार करना प्रारंभ कर दिया। अंतत: वरदान के कारण उसने देवताओं पर भी विजय प्राप्त कर ली। चारों वेद भी दुर्गम ने इंद्र देव से छीन लिए। वेदों के ना होने पर चारों वर्ण कर्महीन हो गए। यज्ञ-होम इत्यादि समस्त कर्मकांड बंद होने से देवताओं का तेज जाता रहा, वे प्रभावहीन होकर जंगलों में जाकर छिप गए। प्रकृति के नियमों से छेड़ छाड़ होने पर सृष्टि में त्राहि-त्राहि मच गई। सारी पृथ्वी पर भयंकर सूखा पड़ गया जिस कारण सारी वनस्पतियां सूख गईं। खेतों में फसलें नष्ट हो गईं। ऐसी परिस्थितियों में देवता व मानव दोनों मिल कर मां अंबे की स्तुति करने लगे।

बच्चों की पुकार सुन कर मां ना आए ऐसा भला कभी हो सकता है? भक्तों की करुण आवाज पर माता भगवती तुरंत प्रकट हो गईं। देवताओं व मानवों की दुर्दशा देख कर मां के सौ नेत्रों से करुणा के आंसुओं की धाराएं फूट पड़ीं। सागरमयी आंखों से हजारों धाराओं के रूप में दया रूपी जल बहने के कारण शीघ्र ही सारी वनस्पतियां हरी-भरी हो गईं। पेड़ पौधे नए पत्तों व फूलों से भर गए। इसके तुरंत बाद माता ने अपनी माया से शाक, फल, सब्जियां व अन्य कई खाद्य पदार्थ उत्पन्न किये। जिन्हें खाकर देवताओं सहित सभी प्राणियों ने अपनी भूख-प्यास शांत की। समस्त प्रकृति में प्राणों का संचार होने लगा। पशु व पक्षी फिर से चहचहाने लगे। चारों तरफ शांति का प्रकाश फैल गया। इसके तुरंत बाद सभी मिलकर मां का गुणगान गाने लगे। चूंकि मां ने अपने शत अर्थात् सौ नेत्रों से करुणा की वर्षा की थी इसलिए उन्हें शताक्षी नाम से पुकारा गया। इसी प्रकार विभिन्न शाक आहार उत्पन्न करने के कारण भक्तों ने माता की शाकुम्भरी नाम से पूजा-अर्चना की।
अंबे भवानी की जय-जयकार सुनकर मां का एक परम भक्त भूरादेव भी अपने पांच साथियों चंगल, मंगल, रोड़ा, झोड़ा व मानसिंह सहित वहां आ पहुंचा। उसने भी माता की अराधना गाई। अब मां ने देवताओं से पूछा कि वे कैसे उनका कल्याण करें? इस पर देवताओं ने माता से वेदों की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की, ताकि सृष्टि का संचालन सुचारु रूप से चल सके। इस प्रकार मां के नेतृत्व में देवताओं ने फिर से राक्षसों पर आक्रमण कर दिया। युद्ध भूमि में भूरादेव और उसके साथियों ने दानवों में खलबली मचा दी। इस बीच दानवों के सेनापति शुम्भ निशुम्भ का भी संहार हो गया। ऐसा होने पर रक्तबीज नामक दैत्य ने मारकाट मचाते हुए भूरादेव व कई देवताओं का वध कर दिया। रक्तबीज के रक्त की जितनी बंूदें धरती पर गिरतीं उतने ही और राक्षस प्रकट हो जाते थे। तब मां ने महाकाली का रूप धर कर घोर गर्जना द्वारा युद्ध भूमि में कंपन उत्पन्न कर दिया। डर के मारे असुर भागने लगे। मां काली ने रक्तबीज को पकड़ कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। उसके रक्त को धरती पर गिरने से पूर्व ही मां ने चूस लिया। इस प्रकार रक्तबीज का अंत हो गया। अब दुर्गम की बारी थी। रक्तबीज का संहार देखकर वह युद्ध भूमि से भागने लगा परंतु मां उसके सम्मुख प्रकट हो गई। दुर्गा ने उसकी छाती पर त्रिशूल से प्रहार किया। एक ही वार में दुर्गम यमलोक पहुंच गया। अब शेर पर सवार होकर मां युध्द भूमि का निरीक्षण करने लगीं। तभी मां को भूरादेव का शव दिखाई दिया। मां ने संजीवनी विद्या के प्रयोग से उसे जीवित कर दिया तथा उसकी वीरता व भक्ति से प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया कि जो भी भक्त मेरे दर्शन हेतु आएंगे वे पहले भूरादेव के दर्शन करेंगे। तभी उनकी यात्रा पूर्ण मानी जाएगी। आज भी मां के दरबार से आधा कि.मी. पहले भूरादेव का मंदिर है। जहां पहले दर्शन किये जाते हैं।    
               
इस प्रकार देवताओं को अभयदान देकर मां शाकुम्भरी नाम से यहां स्थापित हो गईं। माता के मंदिर में हर समय श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। नवरात्रों व अष्टमी के अवसर पर यहां अत्यधिक भीड़ होती है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश व आसपास के कई प्रदेशों के निवासियों में माता को कुल देवी के रूप में पूजा जाता है। परिवार के हर शुभ कार्य के समय यहां आकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। लोग धन धान्य व अन्य चढ़ावे लेकर यहां मनौतियां मांगने आते हैं। उनका अटूट विश्वास है कि माता उनके परिवार को भरपूर प्यार व खुशहाली प्रदान करेंगी। हर मास की अष्टमी व चौदस को बसों, ट्रकों व ट्रैक्टर टालियों में भर कर श्रद्धालु यहां आते हैं। स्थान-स्थान पर भोजन बनाकर माता के भंडारे लगाए जाते हैं। माता के मंदिर के इर्द-गिर्द कई अन्य मंदिर भी हैं।

साभार : पांचजन्य, अभिनव 

Wednesday, September 12, 2012

Janaki Mandir-जानकी मंदिर-नेपाल

Janaki Mandir (Nepali: जानकी मन्दिर) is a Hindu temple located at the heart of Janakpur,Nepal. It is dedicated to goddess Sita


It is an example of 'Hindu-Rajput' architecture. This is considered as the most important model of the Rajput architecture in Nepal. 






History 

The Janaki Mandir was built by Queen Brisabhanu Kunwari of Tikamgarh from central India in AD 1911, at a cost of Rupees 900,000. In local parlance, the temple is also called Nau Lakha Mandir or Temple of Nine Lakh Rupees. 


In 1657, a golden statue of the Goddess Sita was found at the very spot, and Sita is also said to have lived there. The legend had it that it was built on the holy site where SannyasiShurkishordas had found the images of Goddess Sita. In fact, Shurkishordas was the founder of modern Janakpur and the great saint and poet who preached about the Sita Upasana (also called Sita Upanishad) philosophy. Legend has it that King Janaka performed the worship of 'Shiva-Dhanus' on this very site. 

साभार : विकिपीडिया 









Manu Rishi Temple Old Manali Dev Boomi Himachal - Himanchal

Manu Rishi Temple Old Manali Dev Boomi Himachal - Himanchal

Tuesday, September 11, 2012

कटारमल सूर्य मंदिर-KATARMAL SUN TEMPLE


HISTORY OF KATARMAL MANDIR 





Nestled among the thick deodars of these Kumaon hills is the imposing Surya temple. Located at KATARMAL at an altitude of 2116 mt, this quaint temple, built in the 9th century, is relatively unknown as compared to the world-famous sun temple of Konark. Little over one Kilometre ( 0.6 mile ) beyond Katarmal, is Bikut forest, from where a magnificent view of Almora presents itself. 

This sun temple is one of the most important temples dedicated to the Sun God. It was built by KATARMALLA, a Katyuri Raja, in the 9th century. In the early medieval period, Kumaon was ruled by the Katyuri dynasty. On a hilltop facing east, opposite Almora, is the temple of Katarmal.

The deity of the sun temple in Katarmal is known as Burhadita or Vraddhaditya (the old Sun God). The temple, noted for its magnificent architecture, artistically made stone and metallic sculptures and beautifully carved pillars and wooden doors, has a cluster of 44 small, exquisitely carved temples surrounding it. The present mandapa of the temple as well as many of the shrines within the enclosure have been constructed much later. The image of Surya in the temple dates back to 12th century (presently preserved at the National museum ,Delhi) . The idols of Shiva-Parvati and Lakshmi-Narayana are also found in the temple. However, the intricately carved doors and panels have been removed to the National Museum in Delhi after the 10th-century idol of the presiding deity was stolen.

But due to the sheer neglect of the authorities the temple and complex is in very bad shape. One feels sorry that a monument of such a historical importance had been left to decay like this. But even than it is a place worth visiting.Though now some restoration work has started , and the government is also making road. The temple is now protected and preserved by the Archeological Survey of India. 

Besides Katarmal and Konark, there are three other sun temples in the country - Modhera sun temple in Gujarat, Martand temple in Kashmir and Osia in Rajasthan.



कटारमल का सूर्य मन्दिर अपनी बनावट के लिए विख्यात है। महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने इस मन्दिर की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उनका मानना है कि यहाँ पर समस्त हिमालय के देवतागण एकत्र होकर पूजा अर्चना करते रहै हैं। उन्होंने यहाँ की मूर्तियों की कला की प्रशंसा की है।

कटारमल के मन्दिर में सूर्य पद्मासन लगाकर बैठे हुए हैं। यह मूर्ति एक मीटर से अधिक लम्बी और पौन मीटर चौड़ी भूरे रंग के पत्थर में बनाई गई है। यह मूर्ती बारहवीं शताब्दी की बतायी जाती है। कोर्णाक के सूर्य मन्दिर के बाद कटारमल का यह सूर्य मन्दिर दर्शनीय है। कोर्णाक के सूर्य मन्दिर के बाहर जो झलक है, वह कटारमल मन्दिर में आंशिक रुप में दिखाई देती है।

कटारमल के सूर्य मन्दिर तक पहुँचने के लिए अल्मोड़ा से रानीखेत मोटरमार्ग के रास्ते से जाना होता है। अल्मोड़ा से १४ कि.मी. जाने के बाद ३ कि.मी. पैदल चलना पड़ता है। मन्दिर १५५४ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। अल्मोड़ा से कटारमल मंदिर १७ कि.मी. की निकलकर जाता है। रानीखेत से सीतलाखेत २६ कि.मी. दूर है। १८२९ मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है। कुमाऊँ में खुले मैदान के लिए यह स्थान प्रसिद्ध है। कुमाऊँ का यह ऐसा खिला हुआ रमणीय स्थान है यहाँ देश के कोने-कोने से हजारों बालचर तथा एन.सी.सी. के कैडेट अपने-अपने शिविर लगाकर प्रशिक्षण लेते हैं। यहाँ ग्रीष्म ॠतु में रौनक रहती है। प्रशिक्षण के लिए यहाँ पर्याप्त व्यवस्था है। दूर-दूर तक कैडेट अपना कार्यक्रम करते हुए, यहाँ आनन्द मनाते हैं।


साभार : विकी उत्तराखंड., merapahad.com.

गर्जिया देवी मन्दिर-GARJIYA DEVI MANDIR


रामनगर से १० कि०मी० की दूरी पर ढिकाला मार्ग पर गर्जिया नामक स्थान पर देवी गिरिजा माता के नाम से प्रसिद्ध हैं। देवी गिरिजा जो गिरिराज हिमालय की पुत्री तथा संसार के पालनहार भगवान शंकर की अर्द्धागिनी हैं, कोसी (कौशिकी) नदी के मध्य एक टीले पर यह मंदिर स्थित है। वर्ष १९४० तक इस मन्दिर के विषय में कम ही लोगों को ज्ञात था, वर्तमान में गिरिजा माता की कृपा से अनुकम्पित भक्तों की संख्या लाखों में पहुंच गई है। इस मन्दिर का व्यवस्थित तरीके से निर्माण १९७० में किया गया। जिसमें मन्दिर के वर्तमान पुजारी पं० पूर्णचंद्र पाण्डे का महत्वपूर्ण प्रयास रहा है। इस मंदिर के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिये इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि को भी जानना आवश्यक है।
File:Garjiya.JPG

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

GARJIA MATA at RAMNAGAR
Girja Mata Idol at Ramnagar
पुरातत्ववेत्ताओं का कथन है कि कूर्मांचल की सबसे प्राचीन बस्ती ढिकुली के पास थी, जहां पर वर्तमान रामनगर बसा हुआ है। कोसी के किनारे बसी इसी नगरी का नाम तब वैराट पत्तन या वैराटनगर था। कत्यूरी राजाओं के आने के पूर्व यहां पहले कुरु राजवंश के राजा राज्य करते थे, जो प्राचीन इन्द्रप्रस्थ (आधुनिक दिल्ली) के साम्राज्य की छत्रछाया में रहते थे। ढिकुली, गर्जिया क्षेत्र का लगभग ३००० वर्षों का अपना इतिहास रहा है, प्रख्यात कत्यूरी राजवंश, चंद राजवंश, गोरखा वंश और अंग्रेजी शासकों ने यहां की पवित्र भूमि का सुख भोगा है। गर्जिया नामक शक्तिस्थल सन १९४० से पहले उपेक्षित अवस्था में था, किन्तु सन १९४० से पहले की भी अनेक दन्तश्रुतियां इस स्थान का इतिहास बताती हैं। वर्ष १९४० से पूर्व इस मन्दिर की स्थिति आज की जैसी नहीं थी, कालान्तर में इस देवी को उपटा देवी (उपरद्यौं) के नाम से जाना जाता था। तत्कालीन जनमानस कीदधारणा थी कि वर्तमान गर्जिया मंदिर जिस टीले में स्थित है, वह कोसी नदी की बाढ़ में कहीं ऊपरी क्षेत्र से बहकर आ रहा था। मंदिर को टीले के साथ बहते हुये आता देख भैरव देव द्वारा उसे रोकने के प्रयास से कहा गया- “थि रौ, बैणा थि रौ। (ठहरो, बहन ठहरो), यहां पर मेरे साथ निवास करो, तभी से गर्जिया में देवी उपटा में निवास कर रही है।

धार्मिक पृष्ठभूमि

BHAIRAV MANDIR AT GARJIA MATA
Bhairav Mandir in Garjia Ramnagar
लोक मान्यता है कि वर्ष १९४० से पूर्व यह क्षेत्र भयंकर जंगलों से भरा पड़ा था, सर्वप्रथम जंगलात विभाग के तत्कालीन कर्मचारियों तथा स्थानीय छुट-पुट निवासियों द्वारा टीले पर मूर्तियों को देखा और उन्हें माता जगजननी की इस स्थान पर उपस्थिति का एहसास हुआ। एकान्त सुनसान जंगली क्षेत्र, टीले के नीचे बहते कोसी की प्रबल धारा, घास-फूस की सहायता से ऊपर टीले तक चढ़ना, जंगली जानवरों की भयंकर गर्जना के बावजूद भी भक्तजन इस स्थान पर मां के दर्शनों के लिये आने लगे। जंगलात के तत्कालीन बड़े अधिकारी भी यहां पर आये, कहा जाता है कि टीले के पास मां दुर्गा का वाहन शेर भयंकर गर्जना किया करता था। कई बार शेर को इस टीले की परिक्रमा करते हुये भी लोगों द्वारा देखा गया।



गिरिजा माता महात्म्य

gate for garjiya
Gate of Garjia Mata At Ramnagar
भगवान शिव की अर्धांगिनि मां पार्वती का एक नाम गिरिजा भी है, गिरिराज हिमालय की पुत्री होने के कारण उन्हें इस नाम से भी बुलाया जाता है। इस मन्दिर में मां गिरिजा देवी के सतोगुणी रुप में विद्यमान है। जो सच्ची श्रद्धा से ही प्रसन्न हो जाती हैं, यहां पर जटा नारियल, लाल वस्त्र, सिन्दूर, धूप, दीप आदि चढ़ा कर वन्दना की जाती है। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु घण्टी या छत्र चढ़ाते हैं।  नव विवाहित स्त्रियां यहां पर आकर अटल सुहाग की कामना करती हैं। निःसंतान दंपत्ति संतान प्राप्ति के लिये माता में चरणों में झोली फैलाते हैं।
वर्तमान में इस मंदिर में गर्जिया माता की ४.५ फिट ऊंची मूर्ति स्थापित है, इसके साथ ही सरस्वती, गणेश जी तथा बटुक भैरव की संगमरमर की मूर्तियां मुख्य मूर्ति के साथ स्थापित हैं।
इसी परिसर में एक लक्ष्मी नारायण मंदिर भी स्थापित है, इस मंदिर में स्थापित मूर्ति यहीं पर हुई खुदाई के दौरान मिली थी।
कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान के पावन पर्व पर माता गिरिजा देवी के दर्शनों एवं पतित पावनी कौशिकी (कोसी) नदी में स्नानार्थ भक्तों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है। इसके अतिरिक्त गंगा दशहरा, नव दुर्गा, शिवरात्रि, उत्तरायणी, बसंत पंचमी में भी काफी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं।
पूजा के विधान के अन्तर्गत माता गिरिजा की पूजा करने के उपरान्त बाबा भैरव ( जो माता के मूल में संस्थित है) को चावल और मास (उड़द) की दाल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करना आवश्यक माना जाता है, कहा जाता है कि भैरव की पूजा के बाद ही मां गिरिजा देवी की पूजा का सम्पूर्ण फ्ल प्राप्त होता है।

कैसे पहुंचे

रामनगर तक रेल और बस सेवा उपलब्ध है, उससे आगे के लिये टैक्सी आराम से मिल जाती है। रामनगर में रहने और खाने के लिये कई स्तरीय होटल उपलब्ध है। आप यहां से जिम कार्बेट पार्क भी जा सकते हैं।
 इस लेख में श्रीमती हेमा उनियाल द्वारा लिखित पुस्तक कुमाऊं के प्रसिद्ध मन्दिर द्वारा भी सहायता ली गई है।


Monday, September 10, 2012

बिजली महादेव मंदिर, कुल्लू-BIJLI MAHADEV, KULLU



देवी-देवताओं का स्थान होने के कारण कुल्लू जिला को देवभूमि माना जाता है। जिला मुख्यालय के साथ लगते पर्वत पर स्थित खराहल घाटी है। घाटी की चोटी पर स्थित भोलेनाथ का मंदिर। इस मंदिर को बिजली महादेव के नाम से जाना जाता है। यह जिला के प्रमुख देवस्थलों में से एक है। यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रकृति का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलता है। इस नजारे को देखकर एकदम कश्मीर का एहसास हो जाता है।

यूं तो इस स्थल पर सालभर स्थानीय लोगों और देशी-विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन श्रावण माह में यहां एक विशाल मेले का आयोजन होता है। श्रावण महीने में यहां अच्छी खासी भीड़ रहती है। शिवरात्रि को भी यहां विशेष आयोजन होता है। इस दिन भोलेनाथ के साथ बर्फ के भी दर्शन हो जाएं तो दृश्य नयनाभिराम हो जाता है।
लोककथा के अनुसार कालांतर में जालंधर नाम का एक दैत्य था, जिसे सागर पुत्र भी कहते हैं। उस राक्षस ने अपने तप से सृष्टि के रचयिता आदि ब्रहृम को जीत लिया था और अपने बल से जग के पालनहार विष्णु को भी बंदी बना लिया था व सभी देवताओं को पराजित कर त्रिलोक में उत्पात मचा रखा था। सभी उससे भयभीत थे। दैत्य त्रिलोक का स्वामी बनना चाहता था। कहते हैं कि इसी स्थान पर उसका शिवजी से भयंकर युद्ध हुआ था और भोलेनाथ ने उसे खत्म कर सभी देवताओं को उसके चंगुल से मुक्त करवाया था। जिस गदा से शिवजी ने उस दैत्य का वध किया था वह यहीं रखी गई और पिंडी के रूप में परिवर्तित हो गई, जो आज भी मौजूद है। इस विषत गदा को निर्विष करने के लिए इंद्रदेव ने आकाशीय बिजली गिराई। आज भी कुछ वर्षो के अंतराल में जब उक्त पिंडी पर बिजली गिरती है तो यह टुकड़े-टुकड़े हो जाती है। इसे जोड़ने के लिए मक्खन का इस्तेमाल होता है और शायद यह भी कारण है कि इसी वजह से इसका नाम बिजली महादेव पड़ा है।
File:Way to bijli mahadev temple.jpg

 एक अन्य कथा के अनुसार यहां साथ लगते गांव भ्रैण में एक बार एक औरत को भोलेनाथ के दर्शन मोहरे के रूप में हुए, जिसे उसने माश जिसे स्थानीय भाषा में माह कहते हैं, की तिजोरी में रखा और बाद में इसका नाम महादेव पड़ गया।
-बृजभूषण सिंह, कुल्लू, दैनिक जागरण 

Friday, September 7, 2012

MAA MUNDESHWARI DEVI - माँ मुंडेश्वरी देवी



शक्तिपीठ कामाख्या देवी, वैष्णो देवी, मैहर देवी, शारदा देवी, विंध्यवासिनी देवी और ज्वाला देवी की तरह प्रतिष्ठित मुण्डेश्वरी धाम भभुआ से 10 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण स्थित पंवरा पहाड़ी पर स्थित हैं। मंदिर परिसर में विद्यमान शिलालेखों से इसकी ऐतिहासिकता प्रमाणित होती है। 1838 से 1904 ई. के बीच कई ब्रिटिश विद्वान व पर्यटक यहां आए। प्रसिद्ध इतिहासकार फ्रांसिस बुकनन भी यहां आ चुके हैं। मंदिर का एक शिलालेख कोलकाता के भारतीय संग्रहालय में है। पुरातत्वविदों के अनुसार यह शिलालेख 349 ई.से 636 ई के बीच का है। मंदिर की नक्काशी व मूर्तियां उत्तर गुप्तकालीन हैं। शिलालेख के अनुसार यह मंदिर महाराजा उदय सेन के शासनकाल में निर्मित है। इसका निर्माण काल 635-636 ई. बताया जाता है। पंचमुखी शिवलिंग इस मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग स्थापित है, जो अत्यंत दुर्लभ है। दुर्गा का वैष्णवी रूप ही मां मुण्डेश्वरी के रूप में यहां प्रतिस्थापित है। मुण्डेश्वरी की प्रतिमा वाराही देवी की प्रतिमा है, क्योंकि इनका वाहन महिष है। मुण्डेश्वरी मंदिर अष्टकोणीय है। मुख्य द्वार दक्षिण की ओर है। मंदिर में शारदीय और चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालु दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। वर्ष में दो बार माघ और चैत्र में यहां यज्ञ होता है। नहीं होती जीव हिंसा मुण्डेश्वरी धाम की सबसे बड़ी और विलक्षण विशेषता है कि यहां पशु बलि की सात्विक परंपरा है। यहां बलि में बकरा चढ़ाया जाता है, लेकिन उसका जीवन नहीं लिया जाता। माता की चरणों में बकरे को रख कर पुजारी मंत्र पढ़ कर अक्षत-पुष्प डालते हैं। इसके बाद बकरा श्रद्धालु को वापस दे दिया जाता है। पशुबलि की यह सात्विक परंपरा अन्यत्र नहीं है।



भूकंप से हुई क्षति पुरातत्वविदों का मानना है कि इस इलाके में कभी भूकंप का भयंकर झटका लगा होगा, जिसके कारण पहाड़ी के मलबे के अंदर गणेश और शिव सहित अनेक देवी-देवताओं की मूर्तियां दब गई। खुदाई के दौरान ये मिलती रही हैं। यहां खुदाई के क्रम में मंदिरों के समूह भी मिले हैं। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल का मानना है कि इस मंदिर को किसी आक्रमणकारी ने तोड़ा नहीं है, बल्कि प्राकृतिक आपदा तूफान-वर्षा, आंधी-पानी से इसका प्राकृतिक क्षरण हुआ है। पहाड़ी पर मूर्तियों के भग्नावशेष आज भी विद्यमान हैं। 1968 में पुरातत्व विभाग ने यहां की 97 दुर्लभ मूर्तियों को सुरक्षा की दृष्टि से पटना संग्रहालय में रखवा दिया। तीन मूर्तियां कोलकाता संग्रहालय में हैं। पहाड़ी के शिखर पर स्थित मुण्डेश्वरी मंदिर तक पहुंचने के लिए 1978-79 में सीढ़ी का निर्माण किया गया। वर्तमान में इसका तेजी से विकास हो रहा है और दूर-दूर से श्रद्धालु व पर्यटक यहां आते हैं। मंदिर को 2007 में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने अधिग्रहित कर लिया था। इसके प्रयास से ढाई एकड़ जमीन पर्यटन विभाग को सौंपी गई। धर्मशाला और यज्ञशाला का निर्माण कराया गया। आधुनिकतम कैफेटेरिया का निर्माण जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैष्णो देवी और राजगीर की तर्ज पर यहां रोप-वे बनाने का कार्य चल रहा है। मोहनियां और बेतरी गांव के पास भव्य मुण्डेश्वरी प्रवेश द्वार बनाया गया है। यहां पर अतिथिगृह भी बना है। मंदिर का ध्वस्त गुंबद बनाने की भी कोशिशें भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से हो रही हैं। पुरातत्व विभाग के पास उस काल के गुंबद का नक्शा उपलब्ध है। इस साल बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कैलेंडर में माता मुण्डेश्वरी मंदिर का चित्र पहली बार शामिल किया गया है। 

साभार : दैनिक जागरण,

Thursday, September 6, 2012

यहां देवी के सिर छत नहीं, माँ शिकारी देवी मंदिर

माँ शिकारी देवी मंदिर 




]


जैहली घाटी ने देशी व विदेशी पर्यटकों के लिए एक अच्छा खासा प्लेटफार्म तैयार कर लिया है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक घाटी में विचरण करते देखे जा सकते हैं। मण्डी से जंजैहली बस स्टैंड तक की दूरी लगभग 86 किमी है। किसी भी वाहन अथवा बस द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है। रास्ते में चैलचौक, काण्ढा, बगस्याड तथा थुनाग आदि छोटे-छोटे कस्बे आते हैं जहां पर आप रुककर इस घाटी के मनोरम दृश्यों से अपनी यात्रा में नया जोश भरते हैं। इन जगहों से आप अपनी जरूरत का सामान भी खरीद सकते हैं। जंजहैली से दो किलोमीटर पीछे पांडवशिला नामक स्थान आता है जहां आप उस भारी-भरकम चत्रन के दर्शन कर पाएंगे जो मात्र आपकी हाथ की सबसे छोटी अंगुली से हिलकर आपको अचंभित कर देगी। इस चत्रन को महाभारत के भीम का चुगल (हुक्के की कटोरी में डाला जाने वाला छोटा-सा पत्थर) माना जाता है और इसकी पूजा की जाती है। ढलानदार खेतों में चारों ओर फैली आलु और मटर के खेतों की हरियाली मन मोह लेती है। जब हम जंजैहली पहुंचते हैं तो हम खुद को एक अलग ही दुनिया में पाते हैं। जंजैहली सुंदर व शहर के शोर-शराबे से दूर एक शांत गांव है। यहां सेब, पलम, नाशपाती, खुमानी आदि फलों की सीजन पर भरमार रहती है। जंजैहली बस स्टैंड के साथ ही ढीमकटारु पंचायत की सीमा शुरू हो जाती है। यह पंचायत प्राकृतिक सौंदर्य का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करती है। यदि समय हो तो यहां के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अवश्य शामिल होइए। घाटी में अन्य स्थल हैं जो खूबसूरती और रोमांच से भरे पड़े हैं। भुलाह जंजैहली से 6 किमी की दूरी पर आता है रमणिक स्थल भुलाह जिसे एक बार देख लें तो भुले से भी न भूले। भुलाह तक पक्की सड़क है। कोई भी बस यहां तक ही आती है। भुलाह ट्रैकरों, पर्यटकों व श्रद्धालुओं का पहला पड़ाव स्थल भी माना जा सकता है क्योंकि इसके बाद शिकारी पर्वत की चोटी तक चढ़ाई शुरू हो जाती है। थोड़ा सा मैदानी होने और चारों ओर से देवदार, बान आदि के पेड़ों से घिरा होने के कारण इस स्थान की सुंदरता देखते ही बनती है। भुलाह काफी-कुछ चंबा जिले के खजियार जैसा है जिसे हिमाचल का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। बूढ़ा केदार इस स्थल के लिए पैदल ही जाना पड़ता है। जंजैहली से ही आप इस रास्ते पर हो लेते हैं। पूरा रास्ता चढ़ाई वाला है। यहां पर रहने वाले गुज्जरों के लिए यह रोज का रास्ता है। ये जंजैहली तक दूध, घी व खोया आदि पहुंचाते हैं और बदले में मिलने वाले धन से राशन व जरूरत का अन्य सामान ले जाते हैं। यह गुज्जर समुदाय सर्दी में इन इलाकों को छोड़ कर मैदानी इलाकों में अपने पशुओं के साथ चले जाते हैं और गर्मियों में ये फिर से वापिस अपने-अपने दड़बों को आबाद करते हैं। किवदंती है कि बूढ़ा केदार में भीम से बचने के लिए नंदी बैल एक बड़ी चत्रन में कूदे और सीधे पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे थे। चत्रन में आज भी बड़ा सा सुराख है जिसके अंदर जाकर पूजा-अर्चना की जाती है। यहां स्थित छोटे से झरने के नीचे स्नान करना भी पवित्र माना जाता है। शिकारी देवी पर्वत जंजैहली में इतनी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने का प्रमुख कारण यदि माता शिकारी देवी के प्रति अटूट आस्था व भक्ति भावना को माना जाए तो गलत न होगा। इस भक्ति भावना को बल देती है प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब यह घाटी। भुलाह से आगे शिकारी देवी मंदिर लगभग 11 किमी की दूरी पर स्थित है। मंदिर तक सड़क सुविधा है। किसी भी छोटी गाड़ी में आप इस दूरी को तय कर सकते हैं लेकिन पैदल चला जाए तो आप रोमांच से भर उठेंगे। शिकारी देवी का मंदिर इस पर्वत पर स्थित होने के कारण इसे शिकारी पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। शिकारी मंदिर तक पहुंचने के कई रास्ते हैं। लेकिन जंजैहली से मुख्यतया दो रास्ते मंदिर तक जाते हैं। एक बूढ़ा केदार तीर्थ स्थल से तथा दूसरा भुलाह से होकर। दोनों रास्तों से जाने का अपना ही मजा है। भुलाह से सड़क मार्ग उपलब्ध है जबकि बूढ़ा केदार से आपको पैदल ही खड़ी चढ़ाई तय करनी पड़ती है। यह मार्ग ट्रैकरों के लिए अति उत्तम है। जंजैहली में टै्रकिंग हॉस्टल भी है। प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना हो तो ऐसी जगहों पर पैदल चलना ही बेहतर होता है। शिकारी देवी पर्वत के लिए आप सड़क के बजाए भुलाह नाले से होते हुए जाएं तो एक अलग रोमांचकारी अनुभव से सराबोर होंगे। बड़ी-बड़ी चत्रनों से प्रस्फुटित झरने, कल-कल बहते पानी का संगीत और लंबे-लंबे देवदार के वृक्षों से घिरा यह नाला हर किसी को आकर्षित करने में पूर्णतया सक्षम है। नाले वाला रास्ता शार्टकट है। इस नाले पर एक नई चीज जो पहली बार हमने देखी वह था गहरे भूरे रंग का जंगली घोंघा (स्थानीय लोगों के अनुसार) जो बिलकुल ही अलग-सा था। वह आम व्यक्ति के अंगूठे से भी मोटा और लगभग 6 इंच लंबा था। इस नाले से आप लड़वहाच होते हुए सीधे सिंगरयाला पहुंचेंगे। बुजुगरें या पैदल न चल सकने वालों के लिए सड़क मार्ग से जाने का भी अपना मजा है। कल्पना लोक-सा शिकारी देवी मंदिर का यह स्थान अनोखे अहसास से सराबोर कर देता है। आस-पास की चोटियों से सबसे ऊपर होने के कारण ऐसा लगता है जैसे हम आकाश में उड़ रहे हों। समुद्रतल से इस स्थान की ऊंचाई 9000 फुट है। शिकारी देवी मंदिर हिमाचल का एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसकी छत नहीं है। कहा जाता है कि देवी अपने ऊपर किसी भी तरह की छत स्वीकार नहीं करती। शिकारी देवी का मंदिर पांडवों द्वारा निर्मित है। वनवास काल के दौरान पांडव यहां रुके थे। कहा जाता है कि माता की मूर्तियों के ऊपर कभी भी बर्फ नहीं टिकती, चाहे जितनी भी बर्फ क्यों न गिर जाए। पर्यटकों के पड़ाव का यह दूसरा स्थान है। चाहें तो माता के दर्शन के उपरांत यहां से लौट भी सकते हैं लेकिन शिकारी देवी मंदिर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में जो सौंदर्य बिखरा पड़ा है उसे करीब से देखे बगैर प्रकृति प्रेमियों का जाने का मन नहीं करेगा। पृष्ठ 3 का शेष यहां देवी के सिर छत नहीं शिकारी देवी मंदिर की दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर जब हम उतरते जाते हैं तो हम उस प्राकृतिक खूबसूरती के और करीब होते जाते हैं। कुछ ही समय में शिकारी देवी मंदिर हमारी आंखों से ओझल हो जाता है। आगे का सफर हमें घने जंगल और पथरीले रास्ते से ले जाता है। इस रास्ते पर चलते हुए पश्चिम में नीचे की ओर हमें दीदार होता है एक छोटे से सुंदर इलाके देवीदहड़ का। इस क्षेत्र का असीम सौंदर्य हमें अपने मोहपाश में बांध देता है। इस इलाके के लोगों की कठिन लेकिन शांत जीवनशैली हमें हर मुश्किलों से लड़ने की प्रेरणा देती है। यहां का पांच पेड़ों का एक पेड़ हमें हैरत में डाल देता है। यहां माता मुंडासन का अति सुंदर मंदिर दर्शनीय है। यहां ठहरने के लिए आप वन विभाग का विश्राम गृह बुक करवा कर इस वादी को तसल्ली से निहारने का आनंद ले सकते हैं। देवीदहड़ के लिए दूसरा रास्ता वाया तुना, धंग्यारा होकर है जो चैलचौक से एक किलोमीटर आगे जंजैहली रोड़ से इस दिशा की ओर मुड़ जाता है। इस रास्ते से आप गाड़ी द्वारा यहां आराम से पहुंच सकते हैं। गर्मी के मौसम में यहां की स्थानीय सब्जी लिंगड़ यहां बहुतायत में मिल जाती है। इसका अपना ही एक खास स्वाद होता है। कमरुनाग जहां से हम देवीदहड़ के लिए नीचे उतरते हैं वहीं से ही एक रास्ता हमें सीधा कमरुनाग (पांडवों के आराध्य देव) मंदिर तक ले जाता है। शिकारी मंदिर से कमरुनाग मंदिर तक का रास्ता तय करने में 7 से 8 घंटे (यदि देवीदहड़ न जाएं) का समय लग जाता है। इस रास्ते को पैदल ही तय करना पड़ता है। बेहद थका देने वाले इस रोमांचक सफर में हवा के ठंडे झोंके और हर कदम पर दिखने वाले खूबसूरत नजारे हमें ऊर्जायमान रखते हैं। कमरुनाग मंदिर के साथ एक झील भी है जिसे कमरु झील कहा जाता है। किवदंती के अनुसार कमरुनाग पांडवों के आराध्य देव हैं। आप यदि सरायों में रुकना चाहें तो यहां ठहर भी सकते हैं। आगे 7-8 घंटे का पैदल सफर तय करके सुंदरनगर की ओर सड़क मार्ग पर रोहांडा पहुंच सकते हैं। कब व कैसे वैसे गर्मी का मौसम जंजैहली घाटी को निहारने के लिए अति उत्तम है। लेकिन आप अप्रैल से अक्टूबर तक इस वादी में विचरण कर सकते हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे या पठानकोट-जोगिंदरनगर मार्ग द्वारा सुंदरनगर या मंडी पहुंचकर यहां से आगे जंजैहली के लिए (86 किमी) सफर बस या छोटी गाड़ी से किया जा सकता है। एक अन्य रास्ता मंडी से ही वाया पण्डोह, बाड़ा, कांढा होकर (76 किमी) भी है जो पहले रास्ते से छोटा तो है लेकिन उससे थोड़ा तंग है। इस मार्ग से आप व्यास नदी पर बने पण्डोह बांध की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं। हवाई मार्ग से भी जंजैहली पहुंचा जा सकता है लेकिन इसके लिए पहले आपको भुंतर (कुल्लू) एयरपोर्ट जाना पड़ेगा फिर पीछे मंडी की ओर आना पड़ेगा। कहां ठहरें जंजैहली में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग का रेस्ट हाउस और अन्य निजी होटल व सराय हैं जो आम तौर पर सस्ते हैं और बुनियादी सुविधाओं से संपन्न हैं। आप इनमें सहज महसूस करेंगे। तो फिर देर किस बात की है। आइए चलें, दुनिया के शोर-शराबे से दूर जंजैहली घाटी की वादियों में, दो पल आस्था व सुकून के बिताने। अब हम जंजैहली की पश्चिम दिशा की तरफ इसके दूसरे छोर अर्थात सुंदरनगर की ओर होते हैं। यह 6 किमी का पूरा रास्ता ही उतराई वाला है। उतर कर हम पहुंचते है रोहांडा। रोहांडा में एक छोटा-सा बस स्टेशन है जो सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर स्थित है। इस मार्ग द्वारा करसोग, शिमला, काजा, किन्नौर भी जाया जा सकता है। यहां से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 मात्र 35 किमी दूर है। रोहांडा एक छोटा-सा कस्बा है। यहां से जरूरत की हर वस्तु खरीदी जा सकती है। रोहांडा से बस, जीप व अन्य वाहन द्वारा नेशनल हाईवे तक पहुंचा जा सकता है। यहां पर हमारी यह धार्मिक व रोमांचक यात्रा संपन्न हो जाती है।

साभार : दैनिक जागरण